डेटा कहाँ से आता है
2022 के चुनाव नतीजे
हर सीट के उम्मीदवार, उनकी पार्टी और वोट भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की नतीजों वाली वेबसाइट (results.eci.gov.in) से लिए गए हैं। पुराने नतीजों के पेज अब आयोग की साइट पर नहीं मिलते, इसलिए हमने उनकी सुरक्षित कॉपी Internet Archive (archive.org) से ली है। हर सीट के पेज पर उसका लिंक दिया गया है।
ज़िले, मतदान प्रतिशत और कुछ सीटों के आँकड़े Wikipedia के 2022 विधानसभा चुनाव लेखों से लिए गए हैं, जो CC BY-SA 4.0 लाइसेंस के तहत उपलब्ध हैं। जिन सीटों का चुनाव आयोग से मिलान अभी बाकी है, उनके पेज पर यह साफ़ लिखा है।
उपचुनाव और खाली सीटें
2022 के बाद हुए उपचुनाव और खाली सीटों की जानकारी Wikipedia, चुनाव आयोग और भरोसेमंद समाचार रिपोर्टों से जोड़ी गई है। हर ऐसी सीट के पेज पर स्रोत का लिंक है। किसी विधायक के पार्टी बदलने (दल-बदल) को हम तब तक नहीं दिखाते, जब तक उस सीट पर उपचुनाव न हो।
हिंदी नाम
चुनाव आयोग के नतीजों में सीटों और उम्मीदवारों के नाम अंग्रेज़ी में होते हैं। कुछ हिंदी नाम Wikidata से लिए गए हैं। बाकी नाम हमने हिंदी अख़बारों में इस्तेमाल होने वाली वर्तनी के हिसाब से लिखे हैं। पहचान में गलती न हो, इसलिए हर जगह अंग्रेज़ी नाम भी साथ में दिखाया गया है। किसी नाम की वर्तनी गलत लगे तो हमें बताएँ।
संपत्ति और आपराधिक मामले
उम्मीदवारों की संपत्ति और आपराधिक मामलों की जानकारी उनके शपथ-पत्र (फ़ॉर्म 26) में होती है, जो चुनाव आयोग के शपथ-पत्र पोर्टल पर उपलब्ध है। 2027 के उम्मीदवारों के नामांकन के बाद हम यह जानकारी जोड़ेंगे।